भागवत सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के बारे में

(About Trust)

ट्रस्ट की स्थापना

भागवत सेवा प्रकल्प ट्रस्ट की स्थापना पूज्या देवी ममता (देवीजी) द्वारा परहितार्थ के लिए की गयी। ट्रस्ट का मुख्य कार्यालय नागौर शहर से 8 किलोमीटर दूर जोधपुर रोड़ नागौर NH-62 विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय के पास महावीर सिटी में स्थित है।

ट्रस्ट द्वारा गोहितार्थ/ मंदिर/ संस्था के हितार्थ के लिए बड़े स्तर की “श्रीमद भागवत कथा” का आयोजन किया जाता है, जिसमें देवीजी के श्रीमुख से लाखों श्रोताओं को श्रीमद भागवत कथा के प्रमुख अंश श्री कृष्ण बाल लीलाओं की कथा, श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह, श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र का विस्तृत वर्णन संगीतमय ढंग से रसपान करने का सुअवसर मिलता है, और भगवान के पवित्र नाम का प्रचार-प्रसार किया जाता है। अभी तक ट्रस्ट के माध्यम से 2 करोड़ से अधिक का गोहितार्थ जनहितार्थ एवं मंदिर/ संस्था हितार्थ सहयोग किया जा चुका है।

devi mamta

ट्रस्ट के उद्देश्य

  • भगवान के पवित्र नाम का प्रचार-प्रसार करना।
  • ट्रस्ट के माध्यम से गोहितार्थ, जनहितार्थ एवं मंदिर/संस्था हेतु सहयोग करना।
  • देश की गोशालाओं एवं मंदिरो के लिए कथा करके आर्थिक मदद करना।
  • देश की सांस्कृतिक धरोहर एवं महापुरुषों के सम्मान के लिए कार्य करना।
  • लोगों को गो माता की रक्षा करने एवं बचाने के लिए प्रोत्साहित करना।
    गो माता को बूचड़खानों में जाने से बचाना।
  • निराश्रित एवं पीड़ित गो माता के लिए पुनर्वास हेतु कार्य करना।
  • बेजुबान पशु पक्षियों के लिए चारे-पानी एवं चिकित्सा की व्यवस्था करना।
  • लोगों को शाहकारी भोजन के लिए प्रेरित एवं जागरूक करना।
vishwa stariya gau chikitsalaya nagaur
Open chat
भागवत सेवा प्रकल्प ट्रस्ट में आपका स्वागत है! कथा संबंधित जानकारी एवं न्यूज़ अपने मोबाइल पर पाने के लिए कृपया अपना नाम और पता लिखकर हमें भेजे।