सात दिवसीय विशाल भागवत कथा का प्रचार-प्रसार जोरो पर
7 अक्टूबर से होगा विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय जोधपुर में विशाल भागवत कथा का आयोजन

जोधपुर। विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, जोधपुर में आयोजित स्व. शैलादेवी तरड़ जसरासर (बीकानेर) वालो की पुण्य तिथि पर पीड़ित गोवंश हितार्थ विशाल भागवत कथा हेतु घर-घर जाकर निमंत्रण कार्ड दिए जा रहे है।
कथा प्रभारी श्रवण सैन ने बताया कि कथा हेतु जोधपुर के आस पास गांवों में घर-घर जाकर गणमान्य नागरिकों को कथा का निमंत्रण कार्ड दिये गये तथा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य स्थानों पर होर्डिंग बोर्ड लगाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, जोधपुर में 7 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारम्भ होगा, जिसमें महिलाएं कलश धारण करेगी। श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी जी महाराज के सानिध्य में प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी ममता (देवीजी) के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जायेगा। कथा का समय दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक रहेगा।
कथा मेें प्रतिदिन कथा प्रसंगानुसार सुन्दर मनमोहक झांकियों का सजीव प्रस्तुतीकरण किया जायेगा। इन झांकियों की सजीवता व सुंदरता देखते ही बनती है और श्रद्धालुओं को दाँतो तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देती है।
यह कथा 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रही इस सप्त दिवसीय कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को सातों दिन देशी घी बुंदी व पकोड़ी का प्रसाद दिया जायेगा, तथा चाय,पानी, की व्यव्यस्था रहेगी। तथा कथा में दूरदराज़ से आने वाले भक्तो के लिए लाने ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी ट्रस्ट के माध्यम से की जाएगी।