विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय जोधपुर में प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी ममता
के मुखारविंद से सप्त दिवसीय कथा का होगा शुभारम्भ
कथा स्थल की सफाई का कार्य अंतिम चरण में
कथा प्रभारी श्रवण सैन ने बताया कि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कुशालगिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचिका देवी ममता (देवीजी) के मुखारविंद से किया जायेगा। कथा का समय दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक रहेगा। भागवत सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने कथा स्थल की साफ-सफाई व रूपरेखा की तैयारी का कार्य आज से ही शुरू कर दिया गया है। कथा स्थल की ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से साफ सफाई व मिट्टी का समतलीकरण किया गया, साथ ही पानी के टेंकरो से छिड़काव किया गया। ट्रस्ट द्वारा कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को सातों दिन देशी घी बुंदी व पकोड़ी का प्रसाद दिया जायेगा, तथा चाय,पानी व्यव्यस्था चलती रहेगी।
वृन्दावन प्रसिद्ध संगीत मंडली द्वारा होगी भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति
कथा में वृन्दावन से अनुभवी मंच संचालन कर्त्ता, वृन्दावन से प्रसिद्ध संगीत मंडली व जसवन्तगढ़ की मशहूर झांकीयों का मनमोहक दृष्य का प्रतिदिन प्रस्तुतिकरण होगा। कथा का लाइव प्रसारण ‘देवी ममता’ यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा। इस संगीतमय कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ 15-20 छोटे वाहन व बसों की भी व्यवस्था की जायेगी।
साथ ही कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी बनाकर, मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग किया जायेगा।