युवा नशा मुक्त बनें, मांसाहार का त्याग करें, जीवों के प्रति दया की भावना रखे- स्वामीजी
ब्रह्मा उत्पति व ध्रुव महाराज की सजी मनमोहक झांकिया
ब्रह्मलीन गो सेवी संत दुलारामजी कुलरिया सिलवा, नोखा (बीकानेर) वालो की पुण्यतिथि पर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज के सानिध्य में विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, नागौर द्वारा आयोजित गोहितार्थ विशाल भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर कथा वाचिका देवी ममता (देवीजी) ने महाराज परीक्षित के जीवन चरित्र का वृतान्त और कलयुग व महाराज परीक्षित के बिच संवाद, कलयुग का आगमन व भगवान ब्रह्मजी कि उत्पति के बारे में विस्तार से बताया। भगवान कपिल अवतार का प्रसंग बताते हुए भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा सुनायी जिसमें भगवान ध्रुव महाराज का संक्षिप्त वृतान्त सुनाया। कथा के द्वितीय दिन यजमान सुरेशजी गहलोत व उनकी धर्मपत्नि सुनीताजी गहलोत बने। काशी विश्वविधालय के आचार्य पवनजी पाठक ने बहुत ही सुन्दर मंच संचालन किया, वृंदावन की प्रसिद्ध संगीत मण्डली ने सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी एवं जसवंतगढ से आयी टीम द्वारा भगवान नारायण के नाभि कमल से ब्रह्माजी का प्राकट्य व ध्रुव महाराज की सुंदर मनमोहक सजीव झांकियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। कथा के दौरान स्वामीजी ने बताया की युवा देश की रीढ़ की हड्डी होता है अतः युवाओं को नशा मुक्त होना चाहिए, मांसाहार का त्याग करना चाहिए और जिवों के प्रति दया की भावना रखनी चाहिए इसके साथ ही ‘सेठ को गाय का श्राप’ की कहानी सुनायी। इस दौरान प्रेमसिंहजी सोलंकी ने अपने 63 वें जन्मोत्सव पर 1 गाड़ी हरी सब्जी पीड़ित गोवंश हितार्थ व कथा में श्रद्धालुओं हेतु 5 क्विंटल केले भेजे। साथ ही नागौर दामोदरजी शर्मा, ऋषिकांतजी शर्मा, सुरेन्द्रजी सेनी, मनोहरसिंहजी राजपुरोहित, भगवानजी कंवर सहित अनेक दानदाताओं ने गोहितार्थ सहयोग किया। सभी दानदाताओं का व्यास पीठ की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सैनजी ने बताया कि यह सात दिवसीय कथा 19 अगस्त तक चलेगी, जिसका प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक सिधा लाइव प्रसारण ‘यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। कथा श्रवण करने आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को चाय,ठंडा मीठा शर्बत व केले का प्रसाद दिया गया।